Subscribe Us

header ads

Pyorrhea treatment: दांत का कीड़ा और पायरिया का घरेलू इलाज करने के लिए आजमायें ये 10 असरदार नुस्खे


 दांतों की बीमारियों का इलाज समय पर जरूरी है घर में मौजूद है दांतों के रोगों का सस्ता और असरदार इलाज घरेलू उपायों के साथ डॉक्टर की सलाह भी है जरूरी

खराब खान-पान और बिगड़ती जीवनशैली की वजह से आजकल बहुत से लोग दांत की समस्याओं से पीड़ित हैं। दांत में कीड़ा लगना और पारिया दांतों से जुड़ी दो गंभीर समस्याएं हैं। दांत में कीड़ा लगने से दांतों में तेज दर्द होता है जिससे खाना-पीना मुश्किल हो सकता है।

इसी तरह पायरिया मसूड़ों की एक आम बीमारी है सूड़ें कमजोर होने लगते है और इनमें दर्द के साथ ही खून भी आने लगता हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत खानपान, दांतों की सही देखभाल ना करना, पोषण में कमी आदि शामिल हैं। इन दोनों समस्याओं से राहत पाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपको काफी मदद मिल सकती है।

दांत के कीड़े का इलाज


चूना और फिटकरी
किसी भी एक बर्तन में एक एक चुटकी चूना और फिटकरी में पानी की बूंदे मिलाकर उसको पेस्ट बना लें। उस पेस्ट को उस दांत पर लगाए जहां पर कीड़ा लगा है। फिर दो या तीन मिनट के बाद खुद ही कीड़ा आपके मुंह से लार के रूप में निकल जाएगा।


मुलेठी
दांतों के कीड़े से छुटकारा दिलाने के लिए घरेलू उपचार के तौर पर मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इसमें प्रभावशाली एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इस कारण यह दांतों से कीड़ों को दूर कर मुंह के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करती है।

इसलिए मुलेठी की जड़ से रोजाना दो बार ब्रश करें। गुनगुना होने के बाद इस पानी से कई बार कुल्ला कीजिए। कुल्ला करने के दौरान पानी को मुंह में दो मिनट तक भरकर रखिए। इससे आपको दांतो के कीड़ों से राहत मिल जाएगी।


लौंग
आयुर्वेद में लौंग के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं। दांतों से जुड़े हर मर्ज की दवा है लौंग। दांतों में कीड़ों की समस्या है तो दो लौंग को बारीक पीस लें और फिर इसके पाउडर को कीड़े लगे दांतों पर छिड़क लें या दांतों में इसके चूर्ण को दबा लें। अब मुंह को बंद कर लें और लार बनने दें।

इस लार को मुंह में पांच मिनट तक रोके रखें फिर उगल कर नार्मल पानी या गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसके अलावा लौंग के तेल में रूई भिगाकर कीड़े वाले दांत पर लगाने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं।


लहसुन
लहसुन में बहुत सारे गुण होते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है। दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की दो कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों।

पायरिया का घरेलू इलाज


हल्दी
हल्दी एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल, एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में यह पायरिया की समस्या से आराम दिलाने में फायदेमंद होती है। हल्दी में कुछ बूंदें पानी की मिलाकर मसाज करने से मसूड़ों का दर्द, सूजन और खून निकलने की परेशानी दूर होती है। ‌


नमक
नमक में एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण होते हैं। ऐसे में पायरिया की समस्या से आराम दिलाने के लिए नमक बेहद कारगर होता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2 बार कुल्ला करना चाहिए। इससे मसूड़ों में दर्द, सूजन और खून निकलने की परेशानी से छुटकारा मिलता है।


अमरूद के पत्ते
पायरिया की समस्या को कम करने में अमरूद के पत्ते बेहद लाभकारी होते हैं। यह मसूड़ों में सूजन, दर्द व खून निकलने की परेशानी से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए सबसे पहले अमरूद की पत्तियों को पानी से धोएं। फिर इसे अच्छे से चबाते हुए खाएं। साथ इसका रस पूरे मुंह पर लगाएं। बाद में ताजे पानी से कुल्ला कर मुंह साफ कर लें। आप चाहें तो अमरूद की पत्तियों को पानी में उबाल कर तैयार मिश्रण से भी कुल्ला कर सकते हैं।


नीम
औषधीय गुणों से भरपूर नीम में एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। इसकी पत्तियों का रस निकाल कर मसूड़ों पर कॉटन की मदद से लगाएं। इसे करीब 5 मिनट तक मुंह में रखने के बाद गुनगुने पानी से कुल्‍ला करें। दिन में 2 बार इस उपाय को करने से पायरिया की परेशानी जड़ से खत्म होने में मदद मिलती है।


तेल मालिश
नारियल, तिल या लौंग के तेल से मसूड़ों की मालिश करने भी फायदा मिलता है। इससे यह समस्या कम हो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को भी साफ किया जा सकता है। इसके लिए किसी भी तेल को लेकर 10-15 मिनट तक मसूड़ों की हल्के हाथों से मसाज करें। बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला कर मुंह साफ करें।

Post a Comment

0 Comments