शादीशुदा जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए पति-पत्नी के लिए शरीरिक संबंध बनाना बहुत जरूरी है। मगर बहुत-सी महिलाएं दर्द और ऐंठन के चलते यौन संबंध बनाने से कतराती हैं लेकिन ये बात ठीक नहीं क्योंकि बहुत दिन तक इंटरकोर्स न करने से वैजाइना के लिए परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आज हम आपको यही बताएंगे कि बहुत दिनों तक शारीरिक संबंध ना बनाने पर महिलाओं को किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वैजाइनल ड्राईनेस
बहुत दिनों तक पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध ना बनाने से वैजाइना में ड्राईनेस की की समस्या हो सकती है। वहीं, इसके कारण दर्द, खुजली व जलन हो सकती है। साथ ही इससे अगली बार संबंध बनाते समय ज्यादा दर्द की संभावना हो सकती है।
बढ़ सकती है समस्या
पेट में दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन के चलते इससे दूरी बना रही हैं लेकिन हो सकता हो कि ये दर्द और ऐंठन की समस्या बढ़ जाएं।
यौन संबंध के दौरान दर्द
लगातार इंटरकोर्स से वैजाइना मसल्स लचीली हो जाती है लेकिन जब आप बहुत दिनों तक ऐसा ना करने से मसल्स, मांसपेशियों की तरह सख्त हो जाती हैं। इसके कारण आपको अगली बार अधिक दर्द होता है।
वैजाइनल इंफेक्शन
यौन संबंध में कमी के कारण वैजाइना का पीएच लेवल बिगड़ सकता है, जिससे वहां बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे में इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
ऑर्गैज्म तक पहुंचने में मुश्किल
मसल्स सख्त होने के कारण पार्टनर को ऑर्गैज्म तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। इसके कारण आपको शारीरिक संबंध बनाने में दिक्कत आ सकती है।


0 Comments