दांत का दर्द असहनीय होता है| इसमें कुछ भी खाने में तकलीफ होती हैं साथ ही सूजन भी चेहरे पर आ जाती है| दांत के दर्द को किसी क्रीम के जरिए ठीक नहीं किया जा सकता| आयुर्वेदिक इलाज, घरेलू नुस्खे दर्द से छुटकारा दिलाने में काफी लाभदायक होते हैं| दांत के दर्द को दूर करने के लिए नमक के पानी के गरारे और लौंग खाना बहुत फायदेमंद होता है| जानें किन-किन घरेलू नुस्खों को आप अपना सकते हैं -
अमरूद के पत्ते है फायदेमंद
अमरूद के पत्तों को धोकर दर्द वाली जगह पर लेकर जाएं और चबाएं| पत्तों को आप चाहें तो बॉइल भी कर सकते हैं| अब इस पानी से कुल्ला करें| ऐसा करने से दर्द दूर हो जाएगा|
प्याज का टुकड़ा लगाएं
प्याज में एंटीसेप्टिक गुण पाएं जाते हैं जिससे दर्द को कम किया जा सकता है| प्याज का टुकड़ा दर्द वाले दांत पर लगाएं और उसे चबाते रहें| फर्क महसूस होगा|
लहसुन की कली चबाएं
लहसुन की कली खाने से दांत का दर्द आसानी से दूर किया जा सकता है| दांत में दर्द वाली जगह पर इस कली को रखें और करीब 10 से 15 मिनट तक चबाएं| दर्द दूर हो जाएगा|
नमक और काली मिर्च है लाभदायक
दांत के दर्द से राहत दिलाने में नमक और काली मिर्च एकसाथ खाना बहुत फायदेमंद होता है| नमक की कुछ मात्रा में पीसी हुई काली मिर्च मिला लें| अब इस पाउडर को हल्के गर्म पानी में मिला लें| इस मिश्रण को दर्द वाली जगह पर लगाएं| फर्क महसूस होगा|
गेंहू का पौधा है फायदेमंद
गेंहू का पौधा या घास को मुंह में लेकर चबाएं| इस पौधे को पानी में डालकर बॉइल करें और फिर इससे कुल्ला करें| दांत के दर्द से राहत मिलेगी|
-

0 Comments