नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। औषधीय गुणों से भरपूर पपीता सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। पपीता इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। पपीते में बहुत अधिक फाइबर मौजूद रहता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। वज़न घटाने के लिए सबसे बेहतरीन फूड है पपीता, जिसमें 120 कैलोरी होती है। आंखों की रोशनी बढ़ाता है पपीता, साथ ही पीरियड्स के दर्द से भी निजात दिलाता है।
विटामिन ए और सी से भरपूर पपीता शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह बीमारियों और संक्रमणों को दूर रखने में भी मदद करता है। आप जानते हैं कि इतने उपयोगी पपीते से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। अगर पपीते के साथ कुछ चीज़ों को मिक्स करके खाया जाएं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं कि पपीते के साथ कौन-कौन सी चीज़ों का सेवन करना सेहत के साथ खिलवाड़ साबित हो सकता है।
पपीता और दही का कॉम्बिनेशन ठीक नहीं:
कुछ लोग गर्मी में नाश्ते में पपीता और दही दोनों खाना पसंद करते हैं, आप जानते हैं इन दोनों का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत खराब कर सकता है। इन दोनों चीजों की तासीर अलग-अलग होती है। जहां पपीते की तासीर गर्म होती है, वहीं दही की तासीर ठंडी होती है। ठंडी और गर्म तासीर की चीज़ों का एक साथ सेवन करना ठीक नहीं है।
पपीता और नींबू से बिगड़ सकती है सेहत:
कुछ लोग पपीता का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें नींबू और मसाले के साथ उसे खाना पसंद करते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का सेवन आपकी बॉडी में खून की कमी कर सकता है। दोनों चीज़ों का कॉम्बिनेशन एनीमिया की संभावना बढ़ा सकता है।
संतरा और पपीता का कॉम्बिनेशन:
फ्रूट चाट में अक्सर पपीते के साथ संतरा भी डाला जाता है, पपीते के साथ संतरे का सेवन काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।


0 Comments