Subscribe Us

header ads

पुरुषों के लिए सहजन के लाभ: पुरुषों की इन 4 अंदरूनी समस्‍याओं का इलाज है सहजन या मोरिंगा


 पुरुषों में कई ऐसी समस्‍याएं होती है, जिसके बारे में पुरुष बात करने से भी हिचकते हैं। यह समस्‍याएं आगे चलकर किसी बीमारी का रूप ले लेती हैं, जिसका इलाज बहुत ही कठिन हो जाता है। हालांकि, अगर पुरुष अपनी समस्‍याओं को लेकर सजग रहें तो यह आसानी से ठीक हो सकती हैं। ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव पुरुषों की इन बीमारियों को ठीक कर सकता है। डाइट की बात करें तो, पुरुषों के लिए सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद है। दरअसल, सहजन कई औषधीय गुणों से भरा होता है। सहजन, पुरुषों में कई अंदरूनी रोग को होने से पहले ही रोक देते हैं। इसके अलावा भी पुरुषों के लिए सहजन के लाभ (Moringa or Sahjan Benefits For Men) बहुत हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

यहां पुरुषों के लिए सहजन या मोरिंगा के 4 संभावित फायदों के बारे में बताया गया है साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी हम आपको जानकारी दे रहे हैं। लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं कि सहजन क्‍या है?

सहजन क्‍या है? 

सहजन, मोरिंगा (Moringa) और ड्रमस्टिक (Drumstick Tree), ये सभी नाम एक ही वृक्ष के हैं। सहजन का वानस्‍पतिक नाम Moringa oleifera है। सहजन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्‍व जैसे- कैल्शियम, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज पाए जाते हैं। जबकि विटामिन ए, के, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी, विटामिन सी, डी और ई जैसे विटामिन भी मौजूद हैं। सहजन पुरुषों के लिए कितना फायदेमंद है, आइए इस लेख में जानते हैं।

पुरुषों के लिए सहजन के फायदे -  Sahjan Benefits For Men In Hindi

1. प्रोस्‍टेट हेल्‍थ को बेहतर करता है

सहजन के बीज (Moringa Seeds) और पत्तियों में सल्‍फर युक्‍त यौगिक पाए जाते हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट्स कहा जाता है, जिसमें एंटीकैंसर गुण हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि सहजन के बीजों में मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स पुरुषों के प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया गया है कि मोरिंगा सॉफ्ट प्रोस्टेट हाइपरप्लासिया को रोकने में मदद कर सकता है। यह स्थिति आम तौर पर पुरुषों में उम्र के अनुसार बढ़ती है जो पेशाब करना मुश्किल बना देती है। यह प्रोस्‍टेट के वजन को कम करता है। 

2. इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन को कम कर सकता है।

वैज्ञानिको ने सहजन को इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन की समस्‍या को कम करने के तौर पर देखा है। पुरुषों में स्‍तंभन दोष एक गंभीर समस्‍या है, जिसके बारे चर्चा नहीं होती है। जबकि इसका उपचार संभव है। दरअसल, एक अध्‍ययन में मोरिंगा के बीज और पत्ती के अर्क को स्वस्थ चूहों में शिश्न के रक्त प्रवाह में सुधार और डायबिटीज वाले लोगों में इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन को कम करने के लिए दिखाया गया है। मानव अध्ययन की अनुपस्थिति में, यह अभी ज्ञात नही है कि क्या सहजन पुरुषों में इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन का प्रबंधन करने में मदद कर सकता है।

3. पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है

प्रजनन क्षमता की कमी नपुंसकता को दर्शाता है। जो लोग पिता नहीं बन पाते हैं उनके प्रति समाज का नजरिया बदल जाता है। प्रजनन क्षमता को इंप्रूव करने के लिए सहजन फायदेमंद हो सकता है। मोरिंगा की पत्तियां और बीज एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं। इस बात का सफल अध्‍ययन चूहों और खरगोश पर पर किया जा चुका है। हालांकि, इन निष्कर्षों की पुष्टि करने के लिए मनुष्यों पर अध्ययन आवश्यक है।

4. ब्‍लड शुगर को कंट्रोल करता है

टाइप 2 डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जो तब होती है जब आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या अच्‍छे से इसका उपयोग नहीं कर पाता है। इंसुलिन आपके अग्न्याशय द्वारा निर्मित एक हार्मोन है जो खाने के बाद रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। लेकिन, जब इंसुलिन का उत्‍पादन नहीं होता तो रक्‍त शर्करा में वृद्धि होने लगती है। पुरुषों डायबिटीज होने का प्रतिशत अधिक है। डायबिटीज में सहजन फायदेमंद हो सकता है। सहजन की पत्तियों का चूर्ण टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में भोजन के बाद होने वाले रक्‍त शर्करा के स्‍तर में वृद्धि को कम कर सकता है। हालांकि, इसमें और अधिक शोध की आवश्‍यकता है।

सहजन अपने औषधीय गुणों के कारण कई रोगों में फायदेमंद है। आप सहजन की पत्तियां, फल और बीज को सब्‍जी या अन्‍य किसी रूप में खा सकते हैं। यह पुरुषों को उनकी समस्‍याओं को दूर करने में मदद करेगी। मगर मार्केट में मिलने वाले सहजन के पाउडर और टैबलेट आदि को बिना चिकित्‍सक की सलाह पर न खाएं। यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है।


Post a Comment

0 Comments